नरकटियागंज हनुमान मन्दिर में चोरी, पुजारी परेशान
रवि कुमार मिश्रा, नरकटियागंज।
नरकटियागंज रेलवे परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं से सामान्य व्यवसायी भयभीत हैं। मंदिर के पुजारी राजनाथपूरी ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात्री दानपात्र को तोड़कर लगभग हज़ारो रुपये चुरा लिया।
इसके पूर्व मन्दिर का झाल, मंजीरा,घण्टी, ढोलक और अन्य पूजा सामग्री चोरी जा चुकी है। एकबार चोर को पकड़कर राजकीय रेल पुलिस को सौंपा गया, लेकिन कुछ घण्टों में पुनः चोर मन्दिर के आस पास मंडराते दिखे। उसके बाद फिर चोरी की घटना हुई है। यदि इसपर अविलम्ब रोक नहीं लगाई गई तो ये चोर शिकारपुर थाना का सिरदर्द भी बढ़ाने से बाज़ नहीं आएंगे। ये किशोर व युवा वर्ग के लोग चरस, स्मैक, गाँजा का सेवन कर अपना व देश के भविष्य को बर्बाद करने में लगे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.