Breaking News

सिकटा रेल रूट पर परिचालन नहीं बढ़ाने से जनता में गुस्सा

मैंनाटाड़ से मोसाहेब अहमद के रिपोर्ट।
पश्चिमी चंपारण के क्षेत्र  रक्सौल - नरकटियागंज वाया सिकटा  रेल रूट पर परिचालन बढ़ाने के मांग को लेकर जनता में काफी गुस्से का माहौल है। जिसकी जानकारी मर्जदवा से बाबू एम अलाम ने दी उन्होंने कहा कि  क्षेत्र  की जनता इस रेल खंड पर 10 सूत्री मांगो  को लेकर  रविवार 18 अगस्त को   सिकटा  स्टेशन पर  12 बजे से शांतिपूर्ण धरना देगी । धरना प्रदर्शन लोक कल्याण  विकास मंच के  R.K चौरसिया के नेतृत्व में होगा

उन्होंने  कहा कि छोटी लाइन के समय 9 जोड़ी ट्रेनें  चलती थी जो जयपुर ,  दरभंगा वाया  सिकटा गोरखपुर होते गोंडा  तक जाती थी और अब एक जोड़ी ट्रेने चलती है! जो NKE से RXL तक जाती है ! बाबू एम आलम ने  ये भी कहा जनता की परशानी को देखते हुए R.K चौरसिया जी का साथ है और  इस धरना का  हम पूर्ण रूप से  स्वागत करते है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.