Breaking News

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल ने चलाया सदस्यता अभियान

पन्नालाल कुमार, सारण।
शहर के थाना चौक पर अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर राजद के नगर अध्यक्ष सुनील कुमार यादव उर्फ राजू राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान चलाया गया ,राजू राय ने कहा की जिला अध्यक्ष जिलानी मोबीन साहेब के निर्देश पर प्रखंड से लेकर नगर तक सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमें हजारों की संख्या में लोग ने पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।


इस अवसर पर सारण राजद जिला अध्यक्ष जिलानी मोबीन साहब, मढ़ौरा विधायक श्री जितेंद्र कुमार राय जी, प्रधान महासचिव श्री भोला राय जी, श्याम प्रसाद जी, डॉ चंद्रावती जी जिला उपाध्यक्ष, रमेश प्रसाद, जिला महासचिव आसिफ खान, नगर उपाध्यक्ष सरोज सिंह, कयूम अंसारी लक्ष्मण राम बलिराम राय सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.