घोड़ासहन : 300 नेपाली शराब के साथ 2 भाई गिरफ्तार
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| - |
प्रखंड के महुआई गाँव से एसएसबी ए कम्पनी आठमोहान की टीम ने शनिवार की सुबह 300 बोतल नेपाल निर्मित देशी शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों तस्करो की पहचान जितना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती कोइरगवा गाँव निवासी रणजीत कुमार व् उज्जैन कुमार के रूप में की गयी है। जो नेपाल से शराब की खेप लेकर इंडिया में डिलेवरी देने जा रहा था।
घटना की पुस्टि करते एसएसबी 71 वी वाहिनी अठमोहान के इंस्पेक्टर सह कम्पनी कमांडर अभय सिंह ने बताया कि शराब की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की भोर में टीम लगायी गयी थी। जिसमे दोनों तस्कर प्लेटिना बाइक एवम् साइकिल से शराब तस्करी कर रहा था। पकडे गए दोनों युवक सहोदर भाई है। दोनों को सम्बंधित थाना घोड़ासहन को सपुर्द कर दिया गया है। छापेमारी टीम में मुख्य रूप से गोपाल विक्रम सिंग, विश्वजीत राय, मनीष कुमार गुप्ता, रामनिवास यादव शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.