Breaking News

सरकारी कार्यालय व विद्यालयों में पृथ्वी दिवस पर किया गया पौधरोपण

एम० कुमार, रामगढ़वा। 
प्रखंड स्तरीय सरकारी कार्यालय व विद्यालयों में पृथ्वी दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को अपने-अपने कार्यालय के समीप पौधरोपण लगाया गया।
वही सरकारी कार्यालय के प्रखंड ई.किसान भवन, मनरेगा, स्वास्थ्य केंद्र, बीआरसी, रा० म० बालक विधालय उत्क्रमित म० वि० जोगवलियां, हाई स्कूल, गर्ल्स स्कूल व अन्य स्थानों पर आम, लीची, अमरूद की पौधरोपण लगाकर जल छिड़काव किया गया। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा लगाने से और जल का दुरूपयोग नही करने व विधालयों और घर को साफ रखने,पालिथीन का प्रयोग बंद करने, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम भाव बनाने समेत कई अहम बातें बताई। 


वही रामगढ़वा रेशमा देवी कन्या+2 विधालय के वरीय शिक्षक शत्रुघ्न प्रसाद ने कहा कि छात्राओं के साथ पौधरोपण लगाया गया और सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि प्रत्येक साल में एक पौधा लगाकर उसकी देख भाल करेंगे व लोगों को प्रेरित किया जाऐगा कि एक पौधा आस-पास के तालाब, नदी, पोखरा, व अन्य जलस्तरो के नजदीक लगाया जिऐगा कि पर्यावरण प्रदुषित नही हो और आवश्यकता अनुसार जल प्रयोग कर पौधे को लम्बी उम्र बढ़वाया जाऐगा। 


मौके पर सीओ उमेश कुमार, दिलीप कुमार, कृषि पदाधिकारी देवेन्द्र राय, शिक्षक-मो०तुफैल, श्री निवास कुमार, संदीप सिंह, मुकेश कुमार, नन्दू कुमार, संतोष सिंह, रेणु कुमारी,अनिल सिंह, योगेंद्र शर्मा, अजय कुमार, ललित विकास कुमार, आलोक कुमार,सहित दर्जनों शिक्षक व छात्र मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.