रामगढ़वा : सिनेमा हाँल में पृथ्वी दिवस पर मुख्यमंत्री का दिखाया गया लाईव टेलीकास्ट
एम० कुमार, रामगढ़वा।
पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़वा अर्जुन सिनेमा हाँल के पर्दे पर लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने संबोधन किया। सिनेमा के पर्दे पर मुख्यमंत्री जी ने बताया कि 9 अगस्त 2011 को बिहार पृथ्वी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया हैं।
जल संचय व वृक्षारोपण पृथ्वी दिवस पर एक पौधारोपण सभी सरकारी कार्यालय, विधालय के आस-पास व सड़क के किनारे, नदी, तलाब, पोखरा के आस- पास पौधरोपण करने से हरियाली छाया रहेगा। पृथ्वी दिवस पर लगभग एक घंटे तक का टेलीकास्ट परदे पर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायत स्तरीय जीविका बहन व कर्मियों ने भी मुख्यमंत्री जी का लाईव टेलीकास्ट को देखा।
वही सिनेमा हाँल के सीट मुताबिक अधिक संख्या पहुंच जाने के कारण जीविका सदस्य महिला व ग्रामीण लोग सीढ़ियों पर बैठक कर लाईव टेलीकास्ट द्वारा भाषण सुना। मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह, सीओं उमेश कुमार, मनरेगा पीओ आश्वनी कुमार, कृषि पदाधिकारी देवेन्द्र राय, दिलीप कुमार, प्रमुख पति प्रेमचन्द्र यादव, चन्द्रिका प्रसाद (मुखिया), पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, जेड अहमद (मुखिया), मुखिया पति मो० बकरतुल्ला व जीविका सदस्य की महिला सहित सैकड़ों ग्रामीण लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.