Breaking News

घर के बरामदे में फंदे से मृत अवस्था में झूलता युवक, गाँव में सनसनी

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुवहिया गाँव के निवासी स्व० माधव कुशवाहा का पुत्र धर्मेंद्र कुशवाहा(उम्र 45 वर्ष ) की हैं। मृत युवक ने शुक्रवार को सुबह में अपने घर के बरामदा में छत से गले में फंदा लगाकर मृत अवस्था में झूलता पाया गया। युवक के पैरों के नीचे फर्श पर खून भी फैले हुवे हैं।
इस घटना से गाँव सहित पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। ग्रामीण स्तब्ध हैं कि ये घटना कैसे  हो गई। 

ग्रामीणों के अनुसार युवक घर में कुछ दिनों से अकेला ही रह रहा था और उसकी पत्नि के साथ नाबालिक बेटी कुछ दिनों से घर पर नहीं दिख रही थी। आज तड़के इस घटना ने गाँव वालों को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय थाना को सूचित किया गया और मौके पर  थाना प्रभारी संजय कुमार पाठक, पुअनि श्रीराम राम, एसआई अरुण कुमार सिंह व सैप जवान पहुँच कर लाश को अपने कब्जे में लिया। इसकी पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने बताया है कि कुछ दिन पहले ही इसकी बीबी और छोटी बेटी घर से फरार है। 


जिसको लेकर उसके पास से एक 7 तारिक के दिन में लिखा हुआ एक आवेदन भी मिला है लेकिन इसको थाना में पहले से नही दिया गया है और हो सकता है कि आवेदन देने के लिए रखा होगा जिसके चलते आत्महत्या किया है और वह पहले से ही अल्कोहलिक था और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।उन्होंने यह भी बताया कि परिजन आवेदन देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा नही तो चकुदार के आधार पर यू डी केश किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.