Breaking News

नेपाल में भारतीय युवक को अपराधियो ने मारी गोली

सीतामढी के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पीटल डा वरूण कुमार के यहाँ इलाज जारी!

विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
मलंगवा में इलाज के बाद सीतामढ़ी के चिकित्सक वरुण कुमार के यहां इलाज के लिए जख्मी को रेफर किया गया था। जख्मी युवक सीतामढी के सोनबरसा का रहने वाला है। पड़ोसी  देश नेपाल के सर्लाही जिला अंतर्गत त्रिभुवन नगर में एक भारतीय युवक को अपराधियो ने गोली मार कर जख्मी कर डाला है।


आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने जख्मी को मलंगवा के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी गोली निकाल दी गई लेकिन ब्लडिंग अधिक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी के नंदीपत मेमोरियल हॉस्पिटल डॉक्टर वरुण कुमार के यहां भर्ती कराया गया है। डॉ वरुण ने बताया है कि जख्मी के शरीर से अधिक खून निकल जाने के कारण हाथ पैर के साथ साथ ब्रेन भी काम नहीं कर रहा है फिलहाल आईसीयू में भर्ती कर इलाज जारी है। 


जख्मी की पहचान भारत के सीतामढ़ी जिला अंतर्गत सोनबरसा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार से सटे मुहल्ले का निवासी व परिहार प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत राम नरेश पासवान का पुत्र नंदन पासवान के रूप में की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.