Breaking News

मैनाटांड : जियो और एयरटेल नेटवर्क 5 महीना से खराब,पब्लिक परेशान

बिहार पश्चिमी चम्पारण:- मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।
-
मैनाटांड क्षेत्र के सबेया और घोड़पकड़ी गांव में जियो और एयरटेल की ढुलमुल रवैया से उपभोक्ताओं में काफी आक्रोश है।  इस क्षेत्र में पिछले 5 महीना से नेटवर्क खराब चल रहा हैं। ग्राहकों का कहना है कि फोन लगाने पर फोन नहीं लगता हैं। कभी लग भी गया तो 2 से 3 बार रिंग होने के बाद अपने आप ही फोन कट जाता हैं। बार बार फोन लगाने पर भी ऐसे ही स्थिति बना रहता हैं।

जिससे हम सभी उभोक्ताओं को बातचीत करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। कई बार कस्टमर केयर में भी शिकायत किया गया। फिर भी विभागीय उदासीनता के कारण नेटवर्क को दुरुस्त नहीं किया जा सका हैं। आक्रोशित उपभोक्ताओं में नूर आलम, राजेश पासवान,  नाजिर आलम, जमशेद आलम, नसीम अख्तर, शशि पासवान, रेयाजुद्दिन अंसारी, मोहरे आलम, रैसुल आलम, फ़ैज़ आलम, अख्तर खां, अब्दुल मोबीन, गुड्डू हवारी, लडू हावारी, सलाउद्दीन अंसारी आदि  का नाम प्रमुख है। 
Attachments area

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.