Breaking News

रामगढ़वा : स्वास्थ्य केन्द्र पर किया गया सप्ताहिक बैठक

एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में मंगलवार को मीआर आई नोडल ऑफिसर डॉक्टर प्रहस्त कुमार के नेतृत्व में सप्ताहिक बैठक किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मीआर नोडल पदाधिकारी डॉ प्रहस्त कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रामगढ़वा प्रखंड के सभी पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के समस्त कर्मी व एनएम कर्मियों को टीकाकरण शत-प्रतिशत करना चाहिए और  आशा फैसिलिटेटर को भी निर्देश दिया गया हैं कि वे भी इस में भाग ले। 


साथ ही शत-प्रतिशत ड्यू लिस्ट और सर्वे कराई जाएं।उन्होंने बताया कि इस कार्य में कोई भी आशा, एनएम व अन्य कर्मियों को कार्यकाल में बाधित या रूकावट दिखा तो कार्रवाई किया जाऐगा। मौके पर संजीवनी डाटा ऑपरेटर सुशांत कुमार, बीसीएम अभय कुमार पांडेय, अकाउंटेंट विरेंद्र कुमार, एनएम मीना कुमारी, रानी कुमारी , सीमा कुमारी , सोनी कुमारी, एवं आशा फैसिलिटेटर प्रतिमा देवी, सुभद्रा देवी, उमरा खातून सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.