Breaking News

पश्चिमी चंपारण: जदयू (व्यवसायिक प्रकोष्ठ) की बैठक

बेतिया:  बेतिया जदयू(व्यवसायिक प्रकोष्ठ) की बैठक जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता जी के अध्यक्षता में प्रदेश महासचिव सह बगहा प्रभारी श्री रामचन्द्र प्रसाद जी के न्यू कमल नाथ नगर, बेतिया स्थित आवास के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्री रामचन्द्र प्रसाद जी रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों को प्राथमिक सदस्य बन क्रियाशील सदस्य यथाशीघ्र बनाने को कहा गया तथा पदाधिकारियों को सदस्यता रसीद भी वितरित किया गया। 


मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव श्री रामचन्द्र प्रसाद जी द्वारा लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम कानून के बारे में विस्तरित जानकारी दी गयी तथा नीतीश सरकार के सात निश्चय के साथ और भी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की गई और जन जागरूक करने की अपील की गई, तथा सभी पदाधिकारियों को पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया गया।


मौके पर जिला प्रवक्ता कुमार नितेश, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित बरनवाल, जिला महासचिव आशुतोष कुमार, जिला सचिव हरिओम कुमार, प्रमोद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष मनीष माधोगढिया, प्रखंड अध्यक्ष(नौतन) सह प्रवक्ता नीरज सोनी, प्रखंड अध्यक्ष(बेतिया)नागेश्वर वत्स, प्रखंड अध्यक्ष (चनपटिया) पवन सोनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार, पन्नालाल पटेल, कैसर इक़बाल, जय प्रकाश गुप्ता सहित प्रकोष्ठ के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.