रीगा सुगर कंपनी लिमिटेड द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं दवा का वितरण
विककी कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
रीगा सुगर कंपनी लिमिटेड द्वारा आयोजित राधा किशन धानुका चैरिटी ट्रस्ट के तत्वाधान में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 443 मरीजों ने अपना इलाज निशुल्क करवाया एवं निशुल्क दवा भी वितरण किया गया। आज रविवार को रीगा सुगर कंपनी लिमिटेड के द्वारा आयोजित राधा किशन चैरिटी ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन बथनाहा विधायक दिनकर राम, सिविल सर्जन रविंद्र कुमार, रीगा प्रखंड के प्रमुख रेखा कुमारी, सीतामढ़ी के सुप्रसिद्ध व्यवसायी राधेश्याम शर्मा, रीगा चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक शशि गुप्ता ने रीगा चीनी मिल के किसान भवन में संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
लायंस क्लब एवं आरोग्या फाउंडेशन से आये सुप्रसिद्ध आधा दर्जन डॉक्टरों की टीम ने महिला बच्चे, पुरुष एवं वृद्धजन मरीजों का इलाज किया, वही दवा भी निशुल्क वितरण किया गया। लायंस क्लब के डाक्टर विजय सर्राफ डॉ राजेश कुमार सुमन, डॉ चेतन कुमार, डॉ सरोज कुमारी, डॉ आलोक कुमार, डॉ केएन गुप्ता,डाक्टर प्रभाकर तिवारी,डाक्टर एसआइ राजा ने 443 लोगों का इलाज किया वही निशुल्क दवा वितरण किया गया है। सीतामढ़ी जिला सहित शिवहर से आए मरीजों ने बताया कि रीगा चीनी मिल द्वारा आयोजित इस प्रकार का कार्य गरीब तबके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा।
वैसे लोग जो पैसे के अभाव में इलाज एवं दवा नहीं खरीद पाते हैं, उन लोगों के लिए आज का दिन खुशी का दिन है कई मरीज चीनी मिल के लिए दुआ देते दिखे। मरीजों ने बताया है कि चीनी मिल के द्वारा आयोजित इस प्रकार का कार्यक्रम क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। कुछ लोगों ने नेत्र के डॉक्टर की टीम को बुलाने के लिए मुख्य महाप्रबंधक शशि गुप्ता से आग्रह किया है, वही शशि गुप्ता ने लोगों को विश्वास दिलाया कि मैं जल्द ही नेत्र के डॉक्टर को की टीम को भी बुला कर क्षेत्र के लोगों का निशुल्क इलाज करवायेंगे।
मरीजों के ठहरने के लिए टेंट पंडाल सहित मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो जिसके लिए पंडाल लगाकर कुर्सी एवं टेबल की व्यवस्था की गई थी। लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई थी। चीनी मिल के सुरक्षा प्रहरी मरीजों को डॉक्टर तक पहुंचाने वही डॉक्टर के देखने के बाद उनके गंतव्य स्थान तक छोड़ते हुए भी दिखें। मौके पर किसान संघ के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, समाजसेवी भाजपा नेता चंदेश्वर पूर्वे, भाजपा नेता भोला ठाकुर, रीगा चीनी मिल कर वित्त विभाग के प्रमुख आर के पांडे, मानव संसाधन प्रबंधक आरके मिश्रा, तकनीकी महाप्रबंधक राकेश शर्मा, उत्पादन महाप्रबंधक मुकेश मित्तल, महाप्रबंधक नरबीर सिंह अत्री, मुख्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश धामा सहित हजारों लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.