Breaking News

जन अधिकार छात्र परिषद् विश्वविद्यालय ईकाई बनाएगी एक लाख सदस्य

पन्नालाल कुमार, सारण।
जन अधिकार छात्र परिषद् की बैठक शिशू पार्क छपरा में की गई। जिसके अध्यक्षता जय प्रकाश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष शैख नौशाद  और संचालन छात्रनेता पवन गुप्ता ने किया ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए शेख नौशाद ने कहा कि मेरा लक्ष्य संगठन को मजबूत बनाना है। और विश्वविद्यालय से महाविद्यालय प्रखंड स्तर तक सदस्यता अभियान चलाकर लाखों छात्रों को जन अधिकार छात्र परिषद् में जोड़ना है ताकि विश्वविद्यालय , महाविद्यालय से लेकर विद्यालय तक फैले शैक्षणिक अराजकता, भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ सकूं।


वही छात्र नेता पवन गुप्ता ने कहा कि जिस तरह विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ शोषण कर रहा है वह बर्दाश्त से बाहर है। विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ बहुत जल्द जन आंदोलन की तैयारी करेंगे। बैठक के बाद नए छात्रों को जन अधिकार छात्र परिषद की सदस्यता दिलाई गई । बैठक में उपस्थित अरशद उर्फ प्रिन्स,आनन्द यादव, इमरान,नसीम अहमद,अजीत पासवान,नासीर राजा खान, तनवीर खान, अर्जुन सिंह,अक्षय प्रभात, नितेश सिंह राठौर, पप्पू पंडित,सन्नी पठान, अनिल यादव,मंजीत यादव, गोविंदा आर्या, सुदर्शन यादव, धर्मेंद्र राम,विशाल कुमार, शशिकुमार राम, श्याम प्रकाश तिवारी,नितिश पुरी,रंजन कुमार, इत्यादि

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.