Breaking News

घोड़ासहन : प्रखंड जद यू के निर्वाचन पदाधिकारी बने डॉ सचिदानंद कुशवाहा

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।



-
जनता दल यूनाइटेड के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृतुय्ंजय कुमार सिंह ने ढ़ाका विधान सभा क्षेत्र के घोडासहन प्रखंड के 14 पंचायतो में पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष व कमिटी गठन करने के लिए प्रखंड के बिजयी पंचायत के चम्पापुर निवासी व जदयू के क्रियाशील सदस्य डॉ सचिदानंद कुशवाहा को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया है। वही पर्यवेक्षक के रूप मे जद यू के तकनिकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजय सिंह पटेल को नियुक्त किया गया है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए ढ़ाका विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी व जद यू सदस्यता अभियान पर्यवेक्षक राम पुकार सिन्हा ने पत्रकारो को बताया कि 29अगस्त से 2 सितम्बर तक पंचायत कमिटी, 3 सितम्बर से 9 सितम्बर तक प्रखंड कमिटी तथा 10 सितम्बर से 15 सितम्बर 2019 तक जिला कमिटी का गठन करने का निर्देश प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी ने हर हाल में पूरा करने को दिया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.