घोड़ासहन: जदयू के पंचायत अध्यक्षों का हुआ चुनाव
राहुल कुमार, घोड़ासहन मोतिहारी ।
घोडासहन पूर्वीचम्पारण: प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर, श्रीपुर एवम् समनपुर पंचायत में जद यू के पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शुक्रवार को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी डॉ सचिदानंद कुशवाहा एवं पीठासीन अधिकारी की मौजूदगी में शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया,पीठासीन पदाधिकारी दीपलाल लाल कुशवाहा ने जानकारी देते हुए बताया की बिशुनपुर पंचायत में प्रदीप कुमार कुशवाहा, श्रीपुर में रामचंद्र ठाकुर एवं समनपुर में शक्तिनाथ झा को सर्वम्मति से निर्विरोध जदयू के पंचायत अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचित पंचायत अध्यक्षों को ढ़ाका विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी व जदयू नेता राम पुकार सिन्हा ने निर्विरोध जीते हुए अध्यक्षों को माला पहना कर स्वागत किया। मौके पर जदयू के पीठासीन अधिकारी दीपलाल कुशवाहा, ब्रजकिशोर सिंह उर्फ नन्दू सिंह, पूर्व जिला पार्षद ब्रह्मदेव साह समेत मोतीलाल महतो, राजपति देबी, सर्वलाल साह, मोकतार अहमद , आमोद मेहता बृजनंदन कुशवाहा शम्भु पटेल, मुखिया सोनलाल साह समेत सैकड़ो जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.