पूर्वी चम्पारण : समान काम, समान वेतन की मांगे पूरी नही करने पर बीएलओ ने किया कार्य बहिष्कार
एम० कुमार, रामगढ़वा।
प्रखंड के सभी शिक्षक बीएलओ ने अपनी बातें ठान लिया कि जब तक बिहार सरकार ने शिक्षकों की समान काम, समान वेतन व अन्य सूत्रों की मांगे पूरी नही कर देती तो हम सभी शिक्षक बीएलओ रामगढ़वा प्रखंड कार्यालय की कोई भी कार्य नही करने की बहिष्कार किया जाता हैं। उक्त बातों की जानकारी प्रखंड शिक्षक संध अध्यक्ष मो० तुफैल अहमद के द्वारा दी गई।
वही तुफैल अहमद ने बताया कि सरकार की अब मनमानी नही चलेगी। जब तक शिक्षकों के दिल की धड़कनों में सांसे हैं तब तक अपना हक लेकर ही रहेगें, चाहें इसके लिए मेरी जान चली ना जाएं। समान काम समान वेतन के लिए मोतिहारी में धरना-प्रर्दशन किया गया। अब इससे बड़ी संख्याओं में आनेवाली 5 सितम्बर को पटना में मुँह पर काली पट्टी बाँधकर धरना-प्रर्दशन किया जाऐगा।
साथ ही सभी शिक्षकों से अपील किया गया हैं कि अपना हक के लिए 5 सितम्बर को पटना चलने की आह्वाहन की गई हैं। मौके पर विनीत कुमार, मो० नसीम,संदेश मिश्रा, सुबोध मिश्रा,केन कुमार ठाकुर, उमेश कुमार सहित उपस्थित शिक्षक बीएलओ मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.