Breaking News

पूर्वी चम्पारण: पुलिस ने बेला गांव से 16 ली० चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

एम० कुमार, रामगढ़वा।
गुप्त सुचना के आधार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के शुक्रवार मध्यरात्रि को बेला गांव में गस्ती के दौरान में चुलाई शराब के कारोबार को  गिरफ्तार किया गया हैं। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार को बताया कि

पुलिस व सैफ जवानों के साथ गुप्त सुचना पर छापेमारी के दौरान बेला गांव के निवासी हुलास साह के पुत्र छोटेलाल साह को चुलाई शराब बेचने के क्रम में 16 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैं और कानून के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं। मौके पर थाना श्री राम राम एसआई अशोक कुमार सिंह सहित सिपाही मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.