Breaking News

घोड़ासहन में स्वतन्त्रा दिवस को लेकर तैयारियां पूरी, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बॉर्डर क्षेत्र में चलाया जा रहा है संघन जाँच अभियान



राहुल कुमार, घोड़ासहन। 
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण):15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर प्रखंड मुख्यालय घोड़ासहन द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी, इसको लेकर विभिन्न स्थानो पर झंडतोलन के कार्यक्रम को लेकर टाइम टेबल का निर्धारण भी सम्बंधित अधिकारियों द्वारा कर लिया गया है ,बताया गया है की  गुरुवार की सुबह 9:05 में प्रखंड कार्यलय घोड़ासहन में झंडतोलन प्रखंड प्रमुख घोड़ासहन नागेन्द्र सिंह यादव करेगे वही 9:20 में बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ करेगी ,9:25 उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यलय में सम्बंधित प्रधानाचार्य ,


9:30 में रामयोध्या प्रसाद स्मारक पर बीडीओ घोड़ासहन,9:40 में हॉस्पिटल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पधाधिकारी घोड़ासहन ,9:45 में घोड़ासहन थाना में स्थानीय थानाअध्यक्ष, 9:55 में कर्पूरी ठाकुर चौक पर माननीय विधायक 21 ढाका फैसल रहमान झंडतोलन करेगे , जबकि 10:05 में आंबेडकर चौक पर एसबीआई पुरनहिया के पूर्व ब्रांच मैनजर बी आर मुकुर करेगे, जबकी 10:10 में गांधी स्मारक चौक पर स्थानीय विधायक,10:15 में शहीद भगत सिंह पर माननीय विधायक ढाका ,10 :25 में बीआरसी घोड़ासहन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वही अंत में 10:45 में गुलरिया टोला में स्थानीय लोगो द्वारा झंडतोलन किया जायेगा ! वही 15 अगस्त को सुरक्षा ब्वस्था  को लेकर भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानो द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


ए कंपनी अथमोहान के इंस्पेक्टर सह कम्पनी कमांडर अभय कुमार सिंह ने बताया की खुला सीमा होने के कारण सतर्कता बरती जा रही है,बॉर्डर क्षेत्र में प्रत्येक आने जाने वालो वाहनों की एवम् सामानों की गहन जाँच की जा रही है, बॉर्डर पर जवानो द्वारा नियमित गस्त लगाये जा रहे है , हर नका पर 24 घण्टे पेट्रॉलिंग जारी है, जबकि वही सीमावर्ती घोड़ासहन रेलवे स्टेशन को सवेंदनशील देखते हुए , घोड़ासहन आरपीएफ पोस्ट द्वारा भी स्टेशन परिसर में गहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है, पोस्ट प्रभारी शयमबाबू सिंह ने बताया की हर अप एवम् डाउन सवारी गाड़ियों एवम् एक्सप्रेस ट्रेनों पर विशेष नज़र रखी जा रही है लावारिश व अंजान वस्तुओ पर धयान दिया जा रहा है, शौचालय एवम् बर्थ पर रखे सामानों जाँच किया जा रहा है , स्टेशन परिसर में नियमित जाँच अभियान चलाया जा रहा है।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.