Breaking News

घोड़ासहन : उधार नहीं देने पर दुकान में लगाया आग



 घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 



आवेदन 
उधार नहीं देने पर दुकान में आग लगा देने का एक मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर आरोप लगाते थाना को एक आवेदन भी दिया गया। अपने दिए आवेदन में कदमवा निवासी संदीप कुमार ने बताया है कि कदमवा गोला पर मेरा चप्पल का दुकान है। दिनांक 10/8/ 2019 को दोपहर लगभग 1:00 बजे मेरे दुकान में संदीप कुमार पिता रूपलाल दास आया और चप्पल दिखाने को कहा। पसंद आने के बाद उन्होंने चप्पल खरीदते हुए पैसे बाद में देने की बात कही। मना करने पर उन्होंने मेरे साथ गाली-गलौज की। उस समय उनके पिताजी भी आ गए और दोनों के द्वारा दुकान से चप्पल उधार नहीं देने पर दुकान में आग लगा देने की तथा मुझे जिंदा जला देने की धमकी दी गई और दिनांक 10/8/2019 को ही रात्रि में लगभग 12:00 बजे संदीप कुमार दास व इनके पिता के द्वारा मेरे दुकान में साजिश के तहत लाखों की संपत्ति नुकसान करने व मेरे पिताजी को जिंदा जला देने की नियत से आग लगा दी गई।

सड़क से गुजर रहे सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस चालक ने दुकान में आग लगी देखकर अपनी गाड़ी रोकी और आग लगने की बात को चीख चीख कर बताया। जिससे अगल-बगल के दुकानदारों की नींद खुली और सभी लोगों ने मिल जुलकर दुकान में लगी आग को बुझाया तथा दुकान में सोए मेरे पिताजी की जान को बचाया। दिनांक 11 /8/ 2019 को इस मामले को क़दमवा गोला के सभी दुकानदारों और सामाजिक लोगों के बीच पंचायती हुई। लेकिन आरोपी ने पंचायती मानने से इंकार कर दिया। वही बताया कि दुकान से महज 50 गज की दुरी पर ही पेट्रोल पम्प है। यदि आग वहां तक फैलती तो किसी अनहोनी से भी इंकार नहीं किया जा सकता था। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.