अक्टूबर में शुरू होगी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ की शूटिंग
पन्नालाल कुमार।
भोजपुरी फिल्म ‘कुली No.1’ को मिली अपार सफलता के बाद निर्देशक लालबाबू पंडित और सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की जोड़ी एक बार फिर से फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने में यूपी के खूबसूरत लोकेशन पर होगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस बारे में फिल्म के निर्देशक लालबाबू पंडित ने बताया कि फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ में एक बार फिर से खेसारीलाल यादव लीड रोल में नजर आयेंगे, जबकि उनके अपोजिट फीमेल लीड की तलाश जारी है। हमने फिल्म की शूटिंग अक्टूबर महीने में रखी है, इससे पहले हम फिल्म की प्री प्रोडक्शन का काम पूरा करने में लगे हैं।
लीक से हटकर फिल्म बनाने में माहिर निर्देशक लालबाबू पंडित ने बताया कि फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ एक अलग तरह की सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है। फिल्म का कथानाक और संवाद लोगों को समाज में होने वाली घटनाओं से जोड़ेगा। अभी तो कहानी के बारे में विस्तार से चर्चा नहीं की जा सकती है, लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि हमारी ये नई फिल्म भी दर्शकों को पसंद आने वाली है। इसके गाने भी बेहद खूबसूरत होने वाले हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ में म्यूजिक और लिरिक्स श्याम आजाद का होगा। सिंगर के तौर पर इस फिल्म में सोनू पांडे और नीलकमल सिंह होंगे। मार्केटिंग विजय यादव करेंगे।
वहीं, लालबाबू पंडित के निजी पीआरओ संजय भूषण पटियाला ही इस फिल्म ‘राजा की आयेगी बारात’ के पीआरओ होंगे। संजय की मानें तो लालबाबू पंडित की यह फिल्म अब तक आई सभी फिल्मों से अलग और बड़े स्कैल की फिल्म होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म के टायटल के घोषणा के बाद से फिल्म इंडस्ट्री की नजर खेसारीलाल और लालबाबू की जोड़ी पर है। हालांकि अभी प्री प्रोडक्शन का काम जोर शोर से चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.