पूर्वी चम्पारण : ग्रामीणों ने कोरैया प्रधान शिक्षक पर लगाया गबन का आरोप
राहुल कुमार, घोड़ासहन।
![]() |
| आवेदन |
प्रखंड क्षेत्र के कोरैया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षक रवि कुमार रंजन पर ग्रामीणों ने विद्यालय मद की लाखों रूपए गबन करने का आरोप लगाया है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है। जिसमे यह बताया गया है कि प्रधान शिक्षक 2003 से इस विद्यालय में पदस्थापित हैं और तब से लेकर अब तक 3 एआरसी भवन,विद्यालय विकास अनुदान, पोशाक, किताब, फर्नीचर, मध्याहन भोजन, थाली सहित कई योजनाओं के लिए आवंटित राशि का गबन कर चुके हैं। एक मृत रसोईया के प्रतिवेदन के एवज में प्रधान शिक्षक द्वारा तीस हजार रुपये घुस लिए जाने की बात भी बताई गयी है। वहीँ ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधान शिक्षक प्रायः विद्यालय से गायब रहते हैं। इस लूट खसोट के सम्बन्ध में कहने पर प्रधान शिक्षक द्वारा ग्रामीणों को हरिजन एक्ट का मुक़दमा कर फ़साने की बात भी आवेदन में स्पष्ट अंकित किया गया है।
विदित हो कि उक्त विद्यालय का इसी माह 15 अगस्त को झंडोतोलन कर झंडा नहीं उतारने व 16 अगस्त को झंडा नीचे जमीन पर गिरा होने का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था। जिसको लेकर प्रधान शिक्षक के सम्बन्ध में तरह तरह की चर्चाये थी।
वहीँ प्रधान शिक्षक से पूछे जाने पर ना नुकुर करने लगे। इधर ग्रामीणों ने बताया कि इस विद्यालय में यह कोई नई बात नहीं है। प्रत्येक वर्ष झंडोतोलन कर झंडा नहीं उतारा जाता है, जो झंडा कभी स्कूल की रसोईया तो कभी ग्रामीणों के द्वारा उतार कर रखा जाता है। वहीँ गबन को लेकर इसके पहले भी पदाधिकरिओयों से इसकी शिकायत की जा चुकी है। परन्तु पदाधिकारी भी कान में तेल डाले हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.