Breaking News

रामगढ़वा की पूर्व बीईओ नही रही,विधालयों में शिक्षकों ने किया शोक व्यक्त

एम० कुमार, रामगढ़वा।
प्राप्त सूचना के अनुसार रामगढ़वा प्रखंड की पूर्व शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी की निधन सोमवार को सुबह करीबन 3 बजे बेतिया स्थित आवास पर हृदय गति के रूक जाने के कारण हो गयी। इनके निधन की खबर मिलते ही रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गयी। वही रघुनाथपुर समन्वयक कमलेश कुमार ने सोमवार को बताया कि सबसे पहले पूर्व बीईओ के निधन पर भगवान उनकी आत्मा की शांति दे और श्रद्बांजलि नमन  करता हुँ। पूर्व बीईओ साहिबा रंजना कुमारी ने वर्ष 2015 से लेकर जुलाई 2019 तक रामगढ़वा की स्थायी और रक्सौल के भी अतिरिक्त बीईओ के रूप में कार्यरत थी। 


जिनकी तबादला कुछ ही महिनों के बाद मुंगेर में की गई थी। उन्होंने बताया कि पूर्व बीईओ साहिबा हमेशा शिक्षकों के कल्याण व सदभाव करने के रूप में जानी जाती थी। अपने कार्यालय के दौरान ससमय से आकर विधालयों की नियमित रूप से संचालन सीआरसी व  प्रधानाध्यापक की मिटिंग की बैठक कराती थी। पूर्व बीईओ का अंतिम दाह संस्कार वैदिक रीतिरिवाज से बेतिया स्थित आवास पर होगा।


वही पूर्व बीईओ के निधन पर रामगढ़वा प्रखंड के विधालयों में दो मिनट मौन धारण कर शोक व्यक्त करने वाले में मौके पर प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष मो० तुफैल, श्री निवास प्रसाद, नागेंद्र पांडेय, बीआरपी मुकेश कुमार सिंह, एमडीएम प्रभारी कृष्णा श्रीवास्तव, सीआरसी अशोक कुमार मिश्रा, नन्दू कुमार, फणीन्द्र महतो, अकील अहमद अरविंद पांडेय, शिक्षक में पूनम देवी, सिन्धु कुमारी, उमेश सिंह, मुकेश कुमार, नसीम अहमद, मोहनलाल प्रसाद, अरविंद कुमार, गजेंद्र पांडेय, संदेश मिश्रा, सत्यप्रकाश कुमार, मीना सिंह, केन कुमार ठाकुर, शिवचंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, मीनी कुमारी सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.