रामगढ़वा: दस सूत्रों मांगों को लेकर शिक्षकों ने किया बीआरसी में धरना-प्रर्दशन
एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार सरकार के शिक्षा के प्रति उदासीन रवैया के कारण सम्पूर्ण राज्य के शिक्षक आंदोलित हैं और बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वावधान में प्रखंड शिक्षक संघ अध्यक्ष सह् अध्यक्षता में मो० तुफैल व मंच संचालन पवन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षा मुख्यालय बीआरसी के परिसर में दस सूत्री मांगो को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने धरना-प्रर्दशन किया।
वही धरना-प्रर्दशन क्रांतिकारी जिला प्रवक्ता श्री निवास कुमार व प्रखंड अध्यक्ष मो० तुफैल ने शनिवार को बताया कि आज ही राज्य के सभी प्रखंडों में धरना व प्रर्दशन शिक्षा कार्यालय में किया जा रहा हैं। शिक्षा के समग्र विकास हेतु शिक्षकों के दस सूत्री मांगी रखी गई हैं जिसमें नये शिक्षको (नियोजित) को पूराने शिक्षकों की भांति वेतनमान दिया जाएं। पुरानी पेंशन का लाभ सभी नियोजित शिक्षको दिया जाएं। वेतन निर्धारित की विसंगति को दूर किया जाएं और बेसिक पे में ग्रेड पे को 2.57 से गुणा करते हुएं नवप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित वेतन में निर्धारण किया जाएं।
पूर्व की भांति मृत शिक्षकों के अप्रशिक्षित आश्रितों को नियम को शिथिल करते हुएं बिना शर्त अनुकंपा का लाभ मिले। शहरी क्षेत्र कार्यरत सभी नियोजित शिक्षकों को नियमित शिक्षकों की तरह शहरी परिवहन भत्ता का लाभ मिले। अन्य और मांगों की पुष्टि करते हुएं प्रखंड विकास पदाधिकार राकेश कुमार सिंह को शिक्षकों के मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौपी कर अपील किया गया कि शिक्षकों के उपयुक्त मांगों को माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार के पास भेजने की कृपा किया जाएं।
मौके पर शिक्षक संघ के संयोजक कर्ता उमेश नारायण सिंह सीआरसी कमलेश कुमार,नन्दू कुमार, साजिद आलम, शिक्षक-वृजेश्वरम देव, संदीप सिंह, राजकुमार प्रसाद, सचिदानंद ठाकुर, अभिनव कुमार, मुकेश कुमार, नसीम अहमद, गजेन्द्र पांडेय, संदेश मिश्रा, रामबाबू कुमार, अंजनी कुमार सिंह, देवी राम, संतोष सिंह, अरविन्द पांडेय, संजय श्रीवास्तव, शिक्षिका-कुमारी माधुरी, विनीता कुमारी, सिन्धु कुमारी, संगीता कुमारी सहित सैकड़ों की संख्याओं में शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.