Breaking News

सीओं व थानाध्यक्ष के नेतृत्व में लगाया गया जनता दरबार

एम० कुमार, रामगढ़वा।
स्थानीय थाना के परिसर में प्रत्येक शनिवार की भांति शनिवार को भी रामगढ़वा अंचलाधिकारी उमेश कुमार व थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक के नेतृत्व में जनता दरबार लगाई गई और दुर-दुर से आये हुएं ग्रामीणो की फरियादे सुनी गई।

वही सीओं उमेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में बेला गांव के निवासी ब्रजभूषण प्रसाद ने अपनी रैयती भूमि विवाद को लेकर आवेदन दिया गया हैं जिसमें जमीन पर खतियानी रैयत के ही फरिकन द्बारा हक का हिस्सा हेतु विवाद कायम की संभावना व्यक्त की गई और दोनो पक्षों को तत्काल में दखल-कब्जा के अनुसार भूमि पर यथावत स्थिति बनायें रखने की आदेश दिया गया हैं और न्यायालय में सम्पर्क हेतु परामर्श आने के बाद ही निर्णय दिया जाऐगा।

वही रामगढ़वा गांव के निवासी सुरेश राम ने अपना खतियानी भूमि पर वही गांव के निवासी बृजकिशोर पांडेय पर अनाधिकृत रूप से दखल-कब्जा रखने का आरोप लगायी गई हैं जिसमें जाँचकर हल्का कर्मचारी को जाँच प्रतिवेदन सौपने का आदेश देते हुएं तत्-पश्चात विधि सफलता को देखते हुएं जाँचकर कार्रवाई किया जाऐगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख पति प्रेमचंद्र यादव व पुलिस सैप-जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.