Breaking News

सारण: सात सूत्री मांगों को लेकर शिक्षको ने दिया धरना

पन्नालाल कुमार, सारण।
दरियापुर। सात सूत्री मांगों को लेकर राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षको ने प्रखण्ड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दिया।जिसके उपरांत बीडीओ पी रंजन को एक ज्ञापन भी सौपा गया।


इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डॉ सुनील कुमार राय ने कहा कि सरकार को हर हाल में समान काम के लिए समान वेतन देना होगा।वही जिला कमिटी के मो अमजद अली ने कहा कि यह आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक कि सरकार हमारी मांगों को पूरा नही कर देती है।जाहिर हुसैन अहमद ने कहा कि सरकार हमे लाठी और आंसू गैस से डरा कर आंदोलन को दबाना चाहती है।परंतु शिक्षक डरने वाले नही है। 


प्रमोद कुमार पप्पू ने भी कहा कि यह लड़ाई अब अपनी लक्ष्य की प्राप्ति के बाद ही रुकने वाली है।सरकार के किसी भी धमकी से आंदोलन शिथिल नही होगा।इस मौके पर मो असलम अंसारी उपेन्द्र कुमार यादव मनीष कुमार श्रवण कुमार अवध किशोर ओझा रविन्द्र कुमार अमित रंजन समेत सैकड़ो शिक्षक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.