Breaking News

घोंघा चुगने गई चार बच्चियों की पानी मे डूबने से मौत

राहुल कुमार, घोड़ासहन/मोतिहारी ।



मोतिहारीः हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियार पंचायत के मठलोहियार मकरी टोला के चँवर में रविवार को घोंघा बीनने गई चार बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गयी। जिसमें दो गांव के ही ललन राम की बच्चियाँ है। वहीं एक भुलन राम की तथा एक अखिलेश राम की एक बच्चियाँ है। 

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण दौड़े वहां पहुँचे और शव को पानी से बाहर निकाला। वहीं इस घटना से पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई सभी लोग इस घटना से काफी मर्माहत है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.