सिकटा : ट्रेन बढ़ाने को लेकर धरना
पश्चिम चम्पारण (बिहार)
![]() |
| धरना |
नरकटियागंज-रक्सौल रेल खंड के सिकटा रेलवे स्टेशन पर सैकड़ो की तादात में लोगों ने रेलवे स्टेशन पर अपनी विभिन्न मांंगो के समर्थन में रविवार को धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जब छोटी लाइन थी तब 10 जोड़ी ट्रेनें चलती थी। परन्तु बड़ी रेल लाइन होने के बाद अब मात्र एक ही जोड़ी ट्रेन को 2 बार चलाया जा रहा हैं। लोगों का मांग है कि इस रेल लाइन पर एक्सप्रेस और लोकल ट्रेन मिलाकर दिन भर में कम से कम 10 जोड़ी ट्रेनें चलाई जाए। इसको लेकर पर्ती बाबु, एम आलम और राजन कुमार चौराशिया के नेतृत्व में सिकटा रेलवे स्टेशन पर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैं।
मोसाहेब अहमद की रिपोर्ट।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.