सरकारी कर्मचारी का दर्जा सहित 18000 मानेदय को लेकर होगा आन्दोलन :रोसइया संघ
राहुल कुमार, घोड़ासहन मोतिहारी ।
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण): बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ का प्रथम प्रखंड स्तरीय सम्मेलन आइसा क्षेत्रीय कार्यालय गांधीनगर में किया गया। जिसका उद्घाटन भाषण रसोईया संघ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा, मुख्य वक्ता भाकपा माले के प्रखंड सचिव ऐनुल हक, छात्र संघ आइसा बिहार के मधुसूदन, रसोईया संघ के जिला अध्यक्ष कुंती देवी, संचालन कोषाध्यक्ष छविलाल महतो ने किया। वक्ताओं की प्रमुख माँगे सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय 18000 करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा ।
सम्मेलन के उपरांत चुनावी प्रक्रिया से 15 सदस्य नई प्रखंड कमेटी गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर चंदा देवी, सचिव पद पर कामेश्वर महतो व कोषाध्यक्ष पद पर पृथ्वीनाथ बैठा और प्रखंड कमेटी सदस्य के रूप में राम किशोर महतो, कुंती देवी, मीना देवी, जमुनी देवी आदि को चयनित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.