रामगढ़वा: सरकारी बस से ठोकर लगने से हुई बच्चें की मौत, पुलिस ने किया बस बरामद
एम० कुमार, रामगढ़वा।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के सिसवनियां धागंड़ टोली एन.एच 28 यातायात सड़कों पर सरकारी बस से ठोकर लगने से एक बच्चें की मौत हो गई। वही ग्रामीणों ने शनिवार को घटनास्थल की जानकारी में बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीबन 5 बजे मोतिहारी से तेज रफ्तार से आ रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम बस चालक ने सिसवनियां गांव के निवासी रामएकबाल महतो का पुत्र लगवा महतो उफं रामबाबू महतो (करीबन उम्र 8 वर्ष) की हैं जो सड़क पार करने के क्रम में बस चालक ने ठोकर मारी जो गम्भीर रूप से बच्चा गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस की टीम और ग्रामीणों ने रामगढ़वा सरकारी चिकित्सालय में उपचार कराया गया। गम्भीर हालात को देखते हुएं डाँक्टरों ने सदर हाँस्पिटल मोतिहारी रेफर कर दिया गया, जिसका इलाज मोतिहारी हाँस्पीटल में कराने के समय ही बच्चे की मौत हुई।
पुष्टि करते हुएं थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को शाम को सिसवनियां धागंड़ टोली के पास सरकारी बस से ठोकर लगने से 8 वर्षीय लड़का रामबाबू महतो की मौत हुई। जिसका पोस्टमार्टम भी करायी गई। साथ ही सरकारी गाड़ी न० बीआर 01पीएफ 7669 बस को कब्जे में ले लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि मृत परिजनों ने सरकारी बस चालक पर आवेदन के अनुसार एफआईआर दर्ज किया गया हैं। चालक फरार को छापेमारी जारी हैं। मौके पर पुअनि श्रीराम राम,एस.आई अरूण कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह,लालजी पंडित, सहित पुलिस जवान मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.