Breaking News

एसएसबी व् नेपाल एपीएफ की टीम ने बॉर्डर क्षेत्र में की जॉइन्ट पेट्रॉलिंग

राहुल कुमार, घोड़ासहन। 
घोड़ासहन(पूर्वीचम्पारण): इंडो-नेपाल सीमा पर दोनों देशो में बेहतर समनवय स्थापित करने को ले शुक्रवार की सुबह नेपाल सशस्त्र सीमा बल (एपीएफ) एवम् भारतीय एसएसबी के द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त जाँच अभियान चलाया गया, एफ समन्वय जमुनिया के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर ओमकार सिंह ने बताया की वरीय अधिकारियो के निर्देश के आलोक में समय समय पर जॉइन्ट पेट्रॉलिंग अभियान चलाया जाता है, जिसका मुख्य उदेशय बॉर्डर क्षेत्र में जारी मादक पदार्थो की तस्करी की समस्या,समय समय पर पिलरों का देख रेख व् रख रखाव, वाहन जाँच अभियान,सहित नेपाल से आये दिनों हो रहे शराब की तस्करी पर रोक लगाने के मुद्दों पे चर्चा की गयी।


इस दरम्यान दोनों देशो के जवानो द्वारा बॉर्डर क्षेत्र में संयुक्त गश्त भी लगाया गया,एसएसबी की ओर से ओमकार सिंग, मनोज कुमार,सहित कई जवान शामिल थे वही नेपाल की तरफ से एपीएफ बंकुल(रौतहट)के इंस्पेक्टर हिमलाल श्रेष्ठ, तरुण राणा,सहित कई जवान शामिल थे ।।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.