Breaking News

घोड़ासहन : पृथ्वी दिवस पर बीइओ ने किया पौधरोपण

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 

पौधरोपण करते बीईओ व अन्य शिक्षक 
पृथ्वी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को घोड़ासहन बीआरसी में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। मध्य विद्यालय बालक के छात्र-छात्रा को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान बीईओ ने पर्यावरण संतुलन के लिये एक पौधा लगाने, जल का दुरुपयोग नहीं करने, स्कूल व घर को साफ रखने, पालिथीन का प्रयोग बंद करने, पशु पक्षियों के प्रति प्रेम भाव बनाने समेत कई अहम् व महत्वपूर्ण बाते बताई। वही कहा कि मॉडर्न युग के इस दौर में पृथ्वी का काफी दोहन हो रहा है। 

धरती पर काफी प्रदूषण बढ़ गया है। इसका दुष्परिणाम आने वाले दिनों में मानव को भुगतना पड़ेगा। यदि अभी भी हम सचेत हो जाएँ तो प्रदूषण के खतरे को कम किया जा सकता है। इस बीच बीईओ की अगुआई में विद्यालय परिसर में नीम समेत कई प्रकार का पौधा लगाया गया।  मौके पर बीइओ व प्रधान शिक्षक के अलावें शिक्षक राजकपूर कुमार, नबी रसूल, नुरुल होदा सहित दर्जनों शिक्षक व छात्र मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.