Breaking News

जन अधिकार छात्र परिषद् युध्द स्तर पर चलाएगा सदस्यता अभियान: शैख नौशाद

पन्नालाल कुमार, सारण।
जन अधिकार छात्र परिषद् की बैठक मेन रोड भगवान स्थित अयोध्या कम्प्लेक्स में की गई।बैठक के अध्यक्ष विश्वविद्यालय अध्यक्ष शेख नौशाद ने करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए विद्यालय से महाविद्यालय और जिला से पंचायत तक जाप सदस्यता अभियान बहुत जल्द शुरू करेगी और संगठन में मजबूत छात्रो को जोड़ा जाएगा।

वहीं छात्रनेता पवन गुप्ता ने कहा की विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए जन अधिकार कमर कस ली है। बहुत जल्द आन्दोलन शुरू होगा। बैठक में शामिल हुए प्रभारी अरबिन्द यादव ने कहा कि  शैख नौशाद के नेतृत्व में जाप विवि०ईकाई मजबूत हुई है और मजबूत बनाने के जरूरत है।बैठक मे उपस्थित रंजीत कुमार सिन्हा, अभिषेक विधार्थी,संजीव रंजन यादव,आकाश यादव, आनन्द यादव, लगन देव यादव,अनिल यादव,गोलू गांधी, बिट्टू, देवकुमार सर, मुकेश पटेल, विकास कुमार, प्रकाश बादल, विश्वकर्मा शर्मा इत्यादि थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.