Breaking News

पूर्वी चम्पारण : नल जल योजना के तहत बोरिंग गाड़ने से रोका

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण, बिहार। 



आवेदन 
प्रखंड क्षेत्र के समनपुर पंचायत में एक सेवानिवृत पुलिस कर्मी द्वारा नल जल के तहत गाड़े जा रहे बोरिंग को रोक दिया गया है। मामले को लेकर सम्बंधित वार्ड सदस्या प्रमिला देवी के द्वारा अंचलाधिकारी को आवेदन दे अवगत कराया गया है। आवेदन में बताया गया है कि उक्त कार्य ग्राम सभा से चयनित है। जिसका खाता नं 13 व खेसरा नं 476 है। जो सड़क किनारे अवस्थित सरकारी गैरमजरुआ जमीन है। वहीँ अंचलाधिकारी ने बताया कि कर्मचारी को जाँच कर अविलम्ब रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जाँच रिपोर्ट मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.