Breaking News

पूर्वी चम्पारण : जांच के नाम पर बीईओ द्वारा बदसलूकी

बनकटवा, पूर्वी चंपारण। 

आवेदन 
स्कूल जांच के नाम पर बनकटवा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कल्पना कुमारी के द्वारा एक शिक्षक से बदसलूकी का मामला तूल पकड़ने लगा है। मामले को लेकर यू एम एस स्कूल मजिरवा के शिक्षक विष्णु कुमार प्रभाकर ने बनकटवा बी ई ओ के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। शिक्षक ने अपने दिए आवेदन में बताया गया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय में जाँच के दौरान वर्ग कक्ष से बुलाकर अपशब्द बोला गया। आवेदन में यह भी बताया गया है कि बीईओ के द्वारा गाली के रूप में जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। शिक्षक द्वारा यह भी आरोप लगाया गया है कि बी ई ओ और बीआरपी शशि भूषण कुमार के द्वारा पटक पटक कर लात घुसे व चप्पल से मारा गया तथा पॉकेट में रखा कुछ नगदी व कीमती सोने का चेन छीन लिया गया। पूछे जाने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कल्पना कुमारी के द्वारा बताया गया आरोप गलत है। जांच के नियमों को अनदेखी करने व कराने के लिए शिक्षक द्वारा यह स्वांग रचा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.