Breaking News

पूर्वी चम्पारण : एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

राहुल कुमार, घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण, बिहार। 


मरीजों का चिकित्सा करते एसएसबी के डॉक्टर 
एसएसबी 71वीं वाहिनी के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन बुधवार को भारत नेपाल सीमावर्ती कोरैया गांव मध्य बिद्यालय प्रांगण में किया गया। शिविर में आस पास के गांवों के सैकड़ों मरिजों का मेडिकल चेकअप कर नि:शुल्क दवा का आदि दिया गया। चेकअप के दौरान एसएसबी के 71 वी वाहिनी के चिकित्सक डॉ सुधीर कुमार ने बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा प्रत्येक माह सीमावर्ती इलाकों के अलग अलग गांवों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों मरीज लाभान्वित होते हैं। वहीं स्थानीय मुखिया विरेन्द्र नाथ
सक्सेना ने बताया कि ऐसे आयोजन से सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहे गरीब एवम असहाय लोग जो पैसे के आभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, उनके लिए यह चिकित्सा शिविर वरदान साबित होता है। इसके लिए उन्होंने एसएसबी की टीम को धन्यवाद भी दिया। मौके पर एसएसबी बीओपी जमुनिया के इंस्पेक्टर सह कंपनी कमांडर ओमकार सिंह सहित दर्जनों की संख्या ने एसएसबी के जवान व सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.