सारण : चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
छपरा, बिहार ।
![]() |
| - |
रोटरी क्लब द्वारा मुनीलाल उच्च विद्यालय सैदसराय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के 40 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में ममता कुमारी के पेंटिंग को पहला स्थान मिला वह शिल्पी कुमारी को दूसरा डिंपल कुमारी को तीसरा और रश्मि तिवारी को चौथा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुशील कुमार सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया। वही अतिथियों का स्वागत सचिव रोटेरियन अमरिंदर सिंह ने किया। कार्यक्रम में रोटेरियन सुरेश प्रसाद सिंह, रोटेरियन जीनत जरीन मसीह निर्णायक की भूमिका में मौजूद रहे वहीं सुषमा कुमारी, जितेंद्र कुमार सिंह, रमाकांत पांडे ,विजय कुमार, सोनी कुमारी ,उषा रानी सिन्हा ,नीतू सिंह, पवन कुमार पांडे, नवीन कुमार बैठा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.