रामगढ़वा : प्रखंड संसाधन केन्द्रों पर विधालयों के खेल सामग्री का हुआ वितरण
रामगढ़वा, पूर्वी चम्पारण, बिहार।
![]() |
| - |
विभागीय आदेशानुसार रामगढ़वा प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में मंगलवार को स्पोर्ट एडं फिजिकल एडूकेशन के अंतर्गत विधालयों में गुणवत्ता पूर्ण खेल सामग्री क्रय करने हेतु प्रखंड संसाधन में प्रतिष्ठता संस्थानों द्बारा कैम्प लगवाकर खेल सामग्री का वितरण किया गया हैं। बीआरसी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि स्पोर्ट एंड फिजिकल एडूकेशन अंतगर्त प्रखंड स्तरीय समस्त विधालयो के प्रधानाध्यापक को सूचित किया गया हैं कि अपने-अपने विधालयों में खेल-सामग्रियों से तरह-तरह का खेल खेलाकर बच्चों को पठन-पाठन करायी जाएं। जिससे बच्चे अच्छी तरह समझ सके। उन्होंने कहा कि मध्य विधालयों की कुल राशि 4450 रूपये और प्राथमिक विधालयों की कुल राशि 2000 रूपये हैं। मौके पर शिक्षक उमेश कुमार सिंह, गजेन्द्र पांडेय, पूनम देवी, सत्यप्रकाश कुमार, केन कुमार ठाकुर, मोहनलाल प्रसाद, शिवचंद्र यादव सहित विधालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.