रामगढ़वा : सत्याग्रह एक्सप्रेस के कटकर एक व्यक्ति ने दी जान
मुकेश कुमार मुन्ना, रामगढ़वा, पूर्वी चम्पारण, बिहार।
![]() |
| - |
रामगढ़वा रेलवे स्टेशन लाईन के पास मंगलवार को शाम 5 बजे के करीब 200 मीटर की दूरी पर रक्सौल की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने सत्याग्रह एक्सप्रेस (ट्रेन न०15274) जो आंनद विहार से चलकर रक्सौल को आती है, से कटकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब सत्याग्रह एक्सप्रेस आ कर रुकी थी और जब रक्सौल जाने के लिय खुली थी तभी वह व्यक्ति ट्रेन के पहिया के नीचे सो गया जिसके पहिया से उस व्यक्ति का सर घड़ से अलग हो गया । खबर लिखने तक जीआरपी नही पहुंची थी। वही रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने बताया कि रेलवे की घटना मेरे अन्दर नही हैं। सीआरपीएफ द्बारा घटना की तहकीकात की जा रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.