Breaking News

सारण : भोजपुरी जगत की हस्ती तिस्ता के याद में बृक्षारोपन

पन्नालाल, छपरा, बिहार ।


बृक्षारोपण 
सारण की बेटी भोजपुरीया माटी के सुगंध तिस्ता बहन के प्रथम पुण्य तिथि पर युवा क्रांति द्वारा वृक्षारोपण किया गया। तिस्ता की याद मे इनके पैतृक जगह गौतम स्थान और गोपाल दास की मठीया रिवीलगंज छपरा सारण मे वृक्षारोपण किया। तिस्ता शांडिल्‍य भोजपुरी संगीत जगत की आन, बान और शान थी। बिहार की तीजनबाई कही जाने वाली तीस्ता शांडिल्य थी. वहीं तीस्ता जो कुंवर सिंह की वीरगाथा को लोकगाथा के जरिए लोगों तक पहुंचाने के लिए मशहूर रही।युवा क्रांति अध्यक्ष विजय राज ने कहा सारण को सारण्य बनाना है हम रूकेगे नही।अरूण पुरोहित ने लगाए गए वृक्ष के संरक्षण का संकल्प सभी से कराया और झरिमन राय ने वृक्ष ही जीवन है पर प्रकाश डाला। युवा क्रांति नौजवान टीम के साथ अरूण कुमार पुरोहित, सुभाष राय उर्फ झरीमन राय, तिस्ता के पिता उदय नारायण सिंह,उदगम, उद्धव ,राधेश्याम गुप्ता ,कफील अहमद, शैलेंद्र कुमार उर्फ साधु जी ,मंजीत कुमार,निशांत कुमार , दीपक , राजन श्रीवास्तव, रौशन कुमार, सागर श्रीवास्तव, सुर्यप्रताप  ,अभिषेक, प्रभाकर और  8-10 वर्ष के बालक वृक्ष लगाए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.