Breaking News

सारण : योगी बाबा प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता परीक्षा 28 से, चयनित 300 प्रतिभागी किए जाएंगे पुरस्कृत

 पन्नालाल कुमार, जलालपुर, सारण, बिहार।



देवरिया स्थित योगी बाबा क्विज क्लब के तत्वावधान में योगी बाबा जिला स्तरीय प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता परीक्षा 2019 का आयोजन 28 अगस्त से पांच चरणों में किया गया है। यह परीक्षा 30 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी ।इस संबंध में आयोजन समिति के सदस्यों पवन तिवारी अखिलेश्वर पांडेय आकाश तिवारी, प्रिंस  कु यादव,प्रवीण तिवारी ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में वर्ग 4 -5 ,6 ,7 ,8 ,9- 10तथा 12 वी  से ऊपर के प्रतिभागी शामिल होंगे ।इसमें चयनित 300 प्रतिभागियों को  आयोजित शिक्षक सह प्रतिभा सम्मान समारोह मे महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सम्मानित करेंगे ।आयोजकों ने बताया कि आधा पुरस्कार ( 150) छात्राओं को दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.