मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति चंपारण के लाल मुन्ना कुमार को 'शांति मेडल' से करेंगे सम्मानित

मोतीहारी: अंतराष्ट्रीय पटल पर समाजसेवा के क्षेत्र अपनी पहचान बनाने वाले यूथ आइकॉन से सम्मानित चंपारण के लाल मुन्ना कुमार को एक बार फिर से मालदीव के युवा,खेल मंत्रालय से युवाओं के प्रशिक्षण हेतु आयोजित कार्यक्रम “ग्लोबल यूथ पीस एंबेसडर” में एक विशिष्ट अतिथि के रूप में आने हेतु निमंत्रण-पत्र प्राप्त हुआ है। साथ ही मुन्ना कुमार को मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान माले संसद भवन के स्पीकर माननीय श्री मोहम्मद नशीद द्वारा “शांति मेडल” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मुन्ना कुमार को युवा सशक्तिकरण एवं शिक्षा के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने हेतु प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एशियन देश के युवा मंत्री से लेकर शांति सद्भाव पर कार्य करने वाले आइकोनिक व्यक्तिव सिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम मालदीव की राजधानी माले में 28 अगस्त से लेकर 1 सितंबर आयोजित होगी जिसमें 30 से ज्यादा देश से लगभग 200 से ज्यादा युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे है।यह एक युवा प्रशिक्षण कार्यक्रम है जिसमे विभिन्न क्रियाकलापों द्वारा युवाओं को विश्व में शांति स्थापना के लिए तैयार किया जाएगा। युवाओं को “शांति मार्च” से लेकर “समुन्द्र में स्नोर्कल के साथ गोता लगाने” के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताते चले कि पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल के सिरहा गाँव के मुन्ना कुमार स्थानीय एलएनडी कॉलेज में बीसीए के फ़ैकल्टि है। मुन्ना कुमार को इससे पहले दर्जनों राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है और वर्तमान में ख्वाब फ़ाउंडेशन के द्वारा युवाओं को सशक्त कर रहे है। विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को समाज के अति वंचित वर्ग को शैक्षणिक रूप से मजबूत कर आगे बढ़ाने का प्रशिक्षण दे रहे है ।
मुन्ना कुमार इससे पहले दर्जनों से ज्यादा युवा सम्मेलन में वक्ता, प्रशिक्षक ,प्रतिनिधि के रूप में अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है। इनके सम्मान मिलने की खबर से युवाओं मे खुशी की लहर और शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बधाइयाँ और शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.