जन्मदिन पर कोपा महिला थानाध्यक्ष को दिया गमला युक्त पौधा
पन्नालाल कुमार, सारण।
अंतराष्ट्रीय स्वयसेवी संस्था लायंस क्लब्स इंटरनेशनल की युवा इकाई लियो क्लब छपरा टाउन की सदस्य और फुटबाल की नेशनल प्लेयर ज्योति सिंह राजपूत ने अपने जन्मदिवस के मौके पर पर्यावरण का संदेश देते हुए कोपा छपरा सारण की महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी को गमला युक्त पौधा दे कर मनाया। थानाध्यक्ष का मानना है हर व्यक्ति को अपने शुभ कार्यों मे पौधरोपण ज़रूर करनी चाहिए।
इस अवसर पर लियो क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष लियो अली अहमद, लियो क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 322 E के चेयरपर्सन लायन कुंवर जायसवाल लियो क्लब के सचिव सनी पठान, लायंस क्लब छपरा टाउन के सचिव सतीश कुमार पाण्डेय, लियो उपाध्यक्ष विकास समर आनंद, अमरजीत कुमार , आदर्श कुमार, आशुतोष कुमार, ज्योति सिंह राजपूत, सलमान इत्यादि सदस्यगण मौजूद थे । उक्त आशय की जानकारी जन सम्पर्क पदाधिकारी आकिब जावेद ने दी और कहा भविष्य मे ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से करते रहेंगे

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.