हरीनगर रेलवे ट्रैक के किनारे युवती का शव मिला, चर्चा का बाजार गर्म
मैंनाटाड़ से मोसाहेब अहमद के रिपोर्ट।
पश्चिम चम्पारण जिला के हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास एक युवती का शव मिला लोगों ने देखा है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या कही कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया हो। युवती का शव अर्द्धनग्न है, कतिपय युवकों ने उसके दुपट्टे से नग्न शरीर को दुपट्टा से ढक दिया।
प्रबुद्धजनों ने आशंका व्यक्त किया है कि जिला में संचालित रैकेट की कारगुजारियों की शिकार तो नहीं हुई है मृत युवती! फिलहाल उसकी पहचान नही हो पाई है। हालाकि रेलवे ट्रैक के पास शव देखे जाने के बाद कई तरह की माहौल व चर्चा का विषय बाजार गर्म का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो रही है। शव अकड़ चुका है, अर्थात कई घण्टो पूर्व उसे ट्रैक के किनारे फेंका गया होगा। अभी तक घटना स्थल पर पुलिस व प्रशासन व रेलवे टीम के भी लोग नहीं पहुंचे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.