नरकटियागंज: वन महोत्सव सह सघन वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत
![]() |
| दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते |
नरकटियागंज से रवि कुमार मिश्रा ।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना के तहत वन महोत्सव सह सघन वृक्षारोपण अभियान पूरे प्रखंड क्षेत्र में 1 अगस्त से 15 अगस्त तक मनाया जाएगा। जिसके तहत नरकटियागंज प्रखंड के बनवरिया में वन महोत्सव का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बनवरिया पंचायत भवन के समीप इस योजना का शुभारंभ एसडीओ, मनरेगा पीओ, प्रखंड प्रमुख रीना देवी, उपप्रमुख उपेंद्र यादव, मुखिया दुर्गावती देवी, मुखिया प्रतिनिधी रंजीत बैठा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस दौरान उपस्थित पंचायत के लोगों को संबोधित करते हुए एसडीओ चंदन चौहान ने कहा कि वन ही जीवन है इसलिए वृक्ष की अहमियत दें एवं वृक्ष लगाएं क्योंकि आज जलवायु परिवर्तन के कारण लोगों के समक्ष भारी समस्या उत्पन्न हो रही है। कभी सुखाड़ तो कभी अतिवृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं इसलिए सभी आदमी वृक्ष लगाकर इस पर्यावरण की रक्षा करें। वही मुखिया दुर्गावती देवी ने कहां कि वृक्ष पुत्र के समान होता है जो सदा छाया के साथ साथ पर्यावरण को संतुलित रख के हमें जिंदगी प्रदान करती है। इसलिए प्रत्येक आदमी कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं । इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.