Breaking News

मां के दूध का कोई विकल्प नहीं हो सकता: डॉ रत्ना शरण

पन्नालाल कुमार, छपरा। रोटरी क्लब ,छपरा द्वारा विश्व स्तनपान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में किया गया। इस मौके पर डॉ रत्ना शरण ने विद्यालय की छात्राओं को नवजात शिशु के लिए मां के दूध के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ रत्ना शरण ने कहा कि मां के दूध का कोई विकल्प नहीं हो सकता। और जन्म के तुरंत बाद नवजात बच्चों को स्तनपान कराने से उनमें कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। इस मौके समारोह में आगत अतिथियों का स्वागत रोटरी के सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। समारोह को रोटेरियन सुरेश प्रसाद सिंह ,प्राचार्य उषा देवी जसपाल सिंह सरिता सिंह सुनीता सिंह प्रियंका कुमारी ने भी संबोधित किया। 


वक्ताओं ने स्कूल की बच्चियों को स्तनपान के फायदों से अवगत कराते हुए कहा कि भविष्य की मां ये बच्चियां है और इनके ऊपर समाज को जागरूक करने की बड़ी जिम्मेदारी है ।वे अपनी जानकारी अपने घरों तक पहुंचाएं ताकि नवजात बच्चों के लिए स्तनपान के महत्व को और लोग भी समझ सके । 


वक्ताओं ने कहा सबसे अधिक जागृत करने की जरूरत अनपढ़ लोगों की लोगों को है जिनके अंदर आज भी अज्ञानतावश स्तनपान के प्रति कई तरह की गलत धारणाएं हैं जिसे स्कूल की बच्चियां दूर कर सकती हैं।अंत में धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन हिमांशु कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.