Breaking News

शिक्षक के निधन पर शिक्षकों ने विधालय में दो मिनट का मौन धारण कर शोक मनाया

एम० कुमार, रामगढ़वा।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति सह बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल पूर्वी चंपारण के जिला उपाध्यक्ष सह कुशल नेत्री रीता गुप्ता के पति योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता जो म0 विद्यालय लखौरा में पद स्थापित थे।विगत सोमवार को  अचानक उनका हृदय गति  रूकने से उनकी मौत हो गई।उक्त बातों की जानकारी रामगढ़वा प्रखंड शिक्षक अध्यक्ष मो० तुफैल अहमद ने प्रखंड स्तरीय सभी विधालयों के शिक्षकों की जानकारी मैसेज के माध्यम से दी।उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों में शोक सभा का आयोजन कर उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया।वही सभी विधालयों में दो मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया गया।


मौके पर जिला सचिव नागेन्द्र पाण्डेय,कमलेश कुमार(सीआरसी),जिला प्रवक्ता श्री निवास जी, नन्दू कुमार, (सीआरसी),जुनैद आलम मंसुरी, उमेश सिंह,मुकेश कुमार, संदीप सिंह, नसीम अहमद, ललन कुमार,धनंजय सिंह,अंजनी सिंह, सचिदा ठाकुर, संतोष सिंह अजित यादव, पूनम कुमारी, सिन्धु कुमारी, रूपा कुमारी, मीनी कुमारी,एवं अन्य रामगढ़वा प्रखंड के शिक्षकों एवं शिक्षा प्रेमियों ने शोक व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.