बस पिक अप में टक्कर, 15 यात्री घायल
पन्नालाल कुमार, सारण।
गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर चिंतामनगंज बाजार के समीप एक बस और पिकअप आपस में टकरा गई।जिसमें लगभग 15 लोग जख्मी हो गए।आसपास के लोगों व पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकाल कर निजी क्लीनिक में इलाज कराया। सूचना मिलने पर सअनि कैलाश प्रसाद यादव पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचा कर ग्रामीणों के साथ मिलकर सभी को अस्पताल में इलाज कराया।
कौशल प्रसाद यादव ने बताया कि बस गड़खा से पटना की ओर जा रही थी। पिअपक पटना से छपरा की ओर आ रही थी। तभी चिंतामनगंज के समीप दोनों आपस में टकरा गई। सड़क दुर्घटना के बाद दोनों के चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले ली।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.