TET-STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षकों ने नवनियुक्त बीइओ को बुके एवं डायरी देकर किया सम्मानित
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बनकटवा में नव नियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी श्री मति कल्पना कुमारी को TET- STET उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ बनकटवा के द्वारा बुके एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया । सम्मान करने वालो में जिलाउपाध्यक्ष चेतन आनंद, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार कुशवाहा,मुकेश कुमार ने किया ।
इस मौके पर उदेश कुमार, अमित सिंह, दिलीप कुमार, वेदप्रकाश, बीआरपी जयनाथ सिंह, शशिभूषण कुमार, हारून आलम, महिपाल मिश्र , बीआरपी मध्याह्न भोजन योजना राजदेव पासवान आदि शिक्षकगण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । आज संघ के द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया जिसमें प्रमुख रूप से नवप्रशिक्षित शिक्षको का वेतन फिक्सेशन , वरीयता का अनुपालन, UTI पेंशन योजना से सभी शिक्षकों को आच्छादित करना आदि था ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.