Breaking News

पोखरियां गांव के तालाब में डुबने से मृतक के परिजनों को सीओं ने दिया चार लाख रूपये का चेक

रामगढ़वा (एम० कुमार)।
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के पखनहियां पंचायत के पोखरियां गांव के निवासी सत्येन्द्र शर्मा की पुत्री प्रियांशु कुमारी (उम्र करीबन 13 वर्ष की हैं।) जो विगत दिनों तालाब के किनारे चलते में पैर फिसलने के कारण तालाब में डुबने से उसकी मौत हो गई थी। 


उक्त बातों की जानकारी बताते हुएं जनप्रतिनिधियों के सहयोग व रामगढ़वा प्रखंड अंचलाधिकारी उमेश कुमार ने बुधवार को रामगढ़वा अंचलाधिकारी कार्यालय में मृतक के परिजनों को सरकार की कोष से चार लाख रूपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने बताया कि सत्येंद्र शर्मा अपने परिवार के बच्चों को लालन-पालन और पढ़ाई अच्छी परिवेश में करें। मौके पर पखनहियां पंचायत के समिति पति अफरोज आलम, अनिल कुमार, समाजसेवी धिरज कुमार गुप्ता इत्यादि लोगो मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.