सीतामढ़ी में बाढ़ का कहर, देखते ही देखते दो घर हुआ ध्वस्त
विक्की कुमार सिंह, सीतामढ़ी।
सीतामढी में बाढ का क़हर जारी है और गाँव के बाद शहरी क्षेत्र भी पूरी तरह बाढ की चपेट में है और अब बाढ ने शहर के मकानों को लीलना शुरू कर दिया है। शहर के राम पदार्थ नगर स्थित तीन मंज़िला मकान बुधवार की सुबह देखते ही देखते नदी की धार में समा गयी। मकान की मालकिन पीएचसी में सरकारी कर्मचारी हैं।
उन्होने बताया कि वर्ष 2015 में मकान का निर्माण कराया गया था। उधर डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर नदी किनारे बसे लोगों को मकान ख़ाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहे है। गौरतलब हो कि लक्ष्मणा नदी के किनारे सैकड़ों मकान और दुकान का निर्माण है लेकिन रातों रात नदी में आये पानी से सैकड़ों घर जलमग्न हो गये और दो मकान गिरकर ध्वंस्त हो गया। इस घटना के बाद से आसपास के लोग ख़ौफ़ज़दा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.